टाटा नगर से 25 मई को लाया जाएगा श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वावधान में 25 मई को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब से गुरु घर के सेवकों का जत्था श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को टाटा नगर से रांची ले आने के लिए दोपहर 12 बजे रवाना होगा। कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के विरध (वृद्ध) स्वरूप को पुष्प से सज्जित वाहन में विराजमान कर टाटानगर स्थित टेल्को गुरुद्वारा साहिब ले जाया जाएगा।

यह स्वरूप धर्म प्रचार समिति, अकाली दल, जमशेदपुर को सौंप दिया जाएगा। वहां लंगर छकने के बाद वाहेगुरु जी से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के नये पावन स्वरूप को सड़क मार्ग द्वारा रांची ले आने की अरदास होगी। इसके बाद वहां से दोपहर साढ़े तीन बजे जत्था रांची के लिए रवाना होगा।

यह जत्था शाम सात बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित नानक चंद अरोड़ा के चौक पहुंचेगा। वहीं से सत्संग सभा द्वारा नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पुष्प वर्षा और शबद गायन करते हुए गुरुद्वारा साहिब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई करेंगे। गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुखासन कराया जाएगा। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है।

सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि टाटानगर से पुष्प सवारी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को बड़े ही श्रद्धाभाव से लाया जाएगा। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा में विराजमान किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *