हाईटेंशन तार की चपेट में आई बारातियों की बस, 2 लोगों की मौत, मचा कोहराम

बिहार देश
Spread the love

बांका। शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं। बिहार के बांका जिले के कटोरिया से दुखद खबर सामने आई है। जयपुर ओपी क्षेत्र के बाराकोला गांव के पास सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया।

शादी के बाद लौट रही एक बारातियों से भरी बस ग्यारह हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गई। तार के सीधे संपर्क में आते ही बस में करंट दौड़ गया, जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब 18 लोग बुरी तरह झुलस गए।

मृतकों की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के कुम्हरभाग गांव निवासी जेबलाल सिंह के 14 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार और तेलियाकुरा गांव निवासी तिवारी किरदार के 35 वर्षीय पुत्र विजय पहाड़िया के रूप में हुई है।

हादसे में झुलसे करीब 18 घायलों में से सात की हालत गंभीर है, जिन्हें देवघर और बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को जयपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र और कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेफर किया गया।

घायलों में दिलीप कुमार (25 वर्ष), लक्ष्मी कुमारी (5 वर्ष), मुकेश मरांडी (25 वर्ष), शिवम कुमार (12 वर्ष) समेत कई बच्चे और पुरुष शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जयपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लिया और घायलों को तत्परता से इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj