शिक्षकों को रिटायरमेंट के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए

झारखंड
Spread the love

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 31 मई, 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने सेवानिवृत हुए 8 शिक्षकों को मोमेंटो, शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इसमें शिक्षकों को उनके रिटायमेंट के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए।

सेवानिवृत्ति होने वाले शिक्षक

  • अशोक प्रसाद, स.शि. रा.म.वि. बन्धुवा, नामकुम, रांची।
  • श्रीमती अम्बिका देवी, स.शि. रा.म.वि. कन्या सिलवे, नामकुम, रांची।
  • राम नरेश सिंह, स.शि. रा.प्रा.वि. बहेराखूंट, ओरमांझी, रांची।
  • रामनरेश प्रसाद सिंह, स. शि. रा. म.वि. कुच्चू, ओरमांझी, रांची।
  • श्रीमती उषा कुलास.शि. रा.म.वि. कुच्चू ओरमांझी, रांची।
  • श्रीमती सबीना कुजूर, स.शि. रा.म.वि. नगड़ी, रांची।
  • सुशील कुमार सान्डिल, स.शि. रा.म.वि. बांकू, सोनाहातु-2।
  • जनक प्रसाद, स.शि. रा.म.वि. हुरहुरी, रातू, रातू, रांची।
  • लोलेन कन्डुलना, स.शि. मिस्स डिफम बालिका मध्य विद्यालय चुटिया, रांची-2।

नए स्टेज में जा रहे हैं

उपायुक्त ने इस आयोजन में सभी सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों से कहा कि रिटायमेंट के बाद आप सभी जीवन में एक नए स्टेज में जा रहे हैं। आप सभी को शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज सेवानिवृत्ति के ही दिन रिटायरमेंट बेनिफिट का सारा लाभ दिया जा रहा है, यह बहुत बड़ी बात है। कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को विशेष धन्यवाद दिया।

विशेष बच्‍चों को पढ़ाएं

उपायुक्‍त ने कहा कि आपके आसपास वैसे बच्चें जिन्हें विशेष शिक्षा की जरूरत है, उन्हें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाए। समाज में क्या-क्या हो रहा है, इस पर ध्यान दें। उन्होंने सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों का वाहट्सएए ग्रुप बनाने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया, ताकि सेवानिवृत शिक्षक अपने अनुभव इस ग्रुप में साझा कर सकें। उनके अनुभव को शिक्षा में और बेहतर कराने में प्रयोग किया जा सकें।

इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बादल राज एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK