बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आया सर्वे, जानें किसकी बन सकती है सरकार, सबसे पसंदीदा सीएम

नई दिल्ली देश राजनीति
Spread the love

नई दिल्‍ली। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी पार्टी अपने-अपने हिसाब से जुट गई है। अब तक चुनाव एनडीए बनाम इंडी गठबंधन के बीच होने के संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले एक सर्वे आया है। इसमें संकेत मिल रहा है कि किस पार्टी की सरकार वहां बन सकती है। सबसे पसंदीदा मुख्‍यमंत्री कौन हो सकता है।

रुद्र रिसर्च एंड एनालिटिक्स ने हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले जनमत सर्वेक्षण किया है। इसमें राज्य की राजनीतिक स्थिति में संभावित बदलावों की ओर संकेत किया है।

इतने वोट शेयर

यदि आज चुनाव होते हैं तो राष्ट्रीय जनता दल को 28%, भारतीय जनता पार्टी को 25%, जनता दल यूनाइटेड को 16%, कांग्रेस को 7%, लोक जनशक्ति पार्टी को 5%, अन्य दलों को 16% वोट मिलेंगे।

सरकार से संतुष्टि

वर्तमान नीतीश-भाजपा सरकार से 42% लोग संतुष्ट, 16% कुछ-कुछ संतुष्ट, 40% असंतुष्ट और 2% ने कोई राय नहीं दी।

तेजस्वी का प्रदर्शन

तेजस्वी यादव के प्रदर्शन से 45% लोग संतुष्ट, 12% कुछ-कुछ संतुष्ट, 39% असंतुष्ट और 4% ने कोई राय नहीं दी।

पसंदीदा मुख्यमंत्री

तेजस्वी यादव को 35%, नीतीश कुमार को 25%, चिराग पासवान को 16%, सम्राट चौधरी को 8%, प्रशांत किशोर को 7%, अन्य को 7% और 2% ने कोई राय नहीं दी।

इसकी बनेगी सरकार

सर्वे में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है, लेकिन एनडीए गठबंधन का संयुक्त वोट प्रतिशत 41% है। लोजपा का जुट जाने पर यह 46 प्रतिशत पहुंच जाएगा। यह आरजेडी से अधिक है। यह संकेत देता है कि गठबंधन की राजनीति आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। एनडीए 46% पर है। भारतीय गठबंधन माइनस सीपीआईएमएल 35% पर है।

ये है वोट प्रतिशत

राजद : 28%
बीजेपी: 25%
जेडीयू : 16%
कांग्रेस : 7%
चिराग: 5%

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK