नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच वर्तमान में टकराव के हालात हैं। दोनों तरफ से बम-गोले दागे जा रहे हैं। इन हालातों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बात कह दी है।
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे टकराव के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सेना की तारीफ की। अदालत ने कहा कि मौजूदा वक़्त में सेना के मनोबल को ऊंचा रखने और देश को उसके साथ खड़े होने की ज़रूरत है।

कोर्ट ने सरकार से कहा है कि अभी उन महिला अधिकारियों को सेवा मुक्त नहीं करें, जिन्होने परमानेंट कमीशन से नकार दिए जाने के फैसले को चुनौती दी है।
कोर्ट ने कहा कि मौजूदा हालात में सैन्य अधिकारियों के मनोबल को नहीं गिराए। वर्तमान समय में उनको सुप्रीम कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़े। वे सभी शानदार अधिकारी है। उनकी सेवा का इस्तेमाल दूसरी बेहतर जगह कर सकते हैं।
कोर्ट ने कहा कि हमारी सेना बहुत मज़बूत और सशक्त है। हमें उस पर गर्व है। उनके योगदान के सामने हम ख़ुद को बहुत छोटा पाते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK