श्री राधा-कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना, महाआरती भी आयोजि‍त

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

भजन-कीर्तन में खूब झूमे श्रद्धालु

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में सीता नवमी व मां जानकी प्राकट्य दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन, महाभोग एवं महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री राज श्याम एवं माता सीता का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे ने लगाया। पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया।

भजन- कीर्तन के कार्यक्रम में सांस्कृतिक परिषद, रांची की महिलाओं ने श्री राम सीता एवं श्री राधा कृष्ण पर समर्पित गाये मनमोहक व सुमधुर भजनों से भक्‍तों को खूब झुमाया। इससे पूरा वातावरण को भक्तिमय बन गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक परिषद द्वारा सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रहे मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रितों और सेवादार को अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद खिलाया गया।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी मनाया जाता है। इस दिन को देवी सीता के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीता नवमी धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन व्रत रखने से दांपत्य जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।

इस अवसर पर विजय अग्रवाल, डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ,संजय सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, विशाल जालान, शिव भगवान अग्रवाल, प्रेमचंद श्रीवास्तव, सुरेश मलिक, विधा देवी अग्रवाल, रानी लाभ, ममता शरण, सुधा मलिक, रानी दास, अनुपमा रंजन, श्वेता किरण, निर्मला किरण, कविता मलिक, पुष्पा लाभ, मनीषा प्रसाद, संध्या देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK