श्री श्याम भंडारा का आयोजन, हजारों भक्‍तों ने प्रसाद ग्रहण किया

झारखंड
Spread the love

रांची। श्री श्याम मित्र मंडल ने हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 154वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, उपमंत्री अनिल नारनौली, अमरेंद्र, अलका, अभिषेक, पलक, अर्पना सिन्हा ने संयुक्त रूप से श्री श्याम भोग का भजन गायन किया।

उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने ‘आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी रुच रुच भोग लगाओ बाबा श्याम जी’ के स्वर में स्वर मिलाकर ठाकुर जी से भोग स्वीकार करने का अनुरोध किया। खाटूनरेश, बजरंगबली, शिव परिवार, लड्डू गोपाल जी, शालिग्राम जी, गरुड़ जी, गुरुजनों का भोग लगाकर महाप्रसाद को विशाल भंडारे में मिश्रित किया गया।

सिन्हा परिवार ने सर्वप्रथम मंदिर के आचार्यों को भोग प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे का समय होते-होते श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया। हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय के  जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच अध्यक्ष सुरेश सरावगी के मार्गदर्शन में श्री श्याम भंडारे का प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया।

श्री श्याम मंदिर में निर्मित भंडारे में इडली, वेजिटेबल उपमा, नारियल चटनी, केसरिया जलेबी, आमरस टॉफी, बिस्किट एवं खीर चूरमा का प्रसाद वितरण किया गया। खीर चूरमा का भोग हर भंडारे में महाप्रसाद के रूप में श्याम मंदिर में निर्मित किया जाता है। सर्वप्रथम भोग लगाया जाता है।

भोग लगने के बाद हर भंडारे में मंडल के वरिष्ठ सदस्य रतन शर्मा रांची गौशाला में जाकर गौमाता को भोजन कराते हैं। लगभग 2500 से ज्यादा भक्तजनों ने प्रसाद प्राप्त किया। श्री श्याम भंडारे का प्रसाद अध्यक्ष सुरेश सरावगी की निगरानी में शुद्धता के साथ निर्मित किया गया था।

श्री श्याम भंडारे में अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, रतन शर्मा, अनुज मोदी, आशीष डालमिया, पवन केडिया, कमलेश सावा, दीपक अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, संकेत चौधरी, कौशल चौधरी, वेद भूषण जैन, रणधीर जायसवाल, मनोज खेतावत सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।  

मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने बताया कि मंगलवार को 152वां सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK