सेंटेविटा अस्पताल ने ‘बीट द हीट’ अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को राहत सामग्री वितरित की

झारखंड
Spread the love

रांची। सेंटेविटा अस्पताल इस वर्ष भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ‘बीट द हीट’ अभियान चला रहा है। गर्मी के दौरान पुलिसकर्मी और ट्रैफिक कर्मी कठिन परिस्थिति में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अस्पताल ने पुलिस कर्मियों को मास्क, तरल ओ.आर.एस. और छाते वितरित किए।

इस पहल के जरिए अस्पताल ने यह सुनिश्चित किया कि पुलिसकर्मी लू और गर्मी से अपना बचाव कर सकें। अपनी जिम्मेदारियां प्रभावी ढंग से निभा सकें। सेंटेविटा अस्पताल गर्मियों के इस सीजन में इस अभियान को बार-बार चलाने की योजना बना रहा है, ताकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को राहत प्रदान की जा सके।

सेंटेविटा अस्पताल के प्रबंधन ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि समाज के उन स्तंभों की मदद करना भी है जो हमारी सुरक्षा के लिए लगातार काम करते हैं। यह पहल हमारे ‘बीट द हीट’ अभियान का हिस्सा है और हम इसे आगे भी जारी रखेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK