
रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में बढ़ती गर्मी को देखते हुए 22 अस्थाई अमृत धारा का शुभारंभ 5 मई को किया। यह कार्य मारवाड़ी भवन में संपन्न हुआ।
अमृतधारा प्रभारी शशि बंका एवं दीपिका टेकरीवाल ने मिलकर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की थी। मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि यह अस्थाई अमृत धारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाई जाएगी। इससे स्कूल के बच्चे सहित राहगीरों और आम लोगों को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष सुमित लाठ, पूर्व अध्यक्ष कंचन सोमानी, कार्यकारणी सदस्य रितु पोद्दार, सोनम शर्मा, स्मिता अग्रवाल, कोमल पोद्दार, पूजा लाडिया, पिंकी शर्मा, पायल जैन, आशा संथालिया, दीपिका मोतीका, निकिता जालान, सौम्या सामोता, रेखा राईका, कोमल झुनझुनवाला, शशि बंका,सपना सिंघानिया अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK