आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। सूंड़ी समाज की आम बैठक स्थानीय गीतांजली पैलेस, कुटमु में वर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुरानी ज़िला समिति को भंग करते हुए अगले तीन वर्ष के लिये नई ज़िला समिति का गठन उपस्थित समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से किया।
इसमें रितेश साहू अध्यक्ष चुने गये। सचिव पंकज साहू, सह सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष प्रकाश साहू, सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू और उपाध्यक्ष बैजनाथ साहू गुड्डुस, मीडिया प्रभारी विनय साहू बने।
बैठक में नई समिति के पदधारी और संरक्षकों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि एक महीने के अंदर सूंड़ी समाज का पंजीकरण करा लिया जाएगा। समाज का आधुनिक तौर तरीके एक विकसित धर्मशाला निर्माण, वैवाहिक परिचय सम्मेलन, समाज के होनहार बच्चों को छात्रवृत्ति, विभिन्न प्रतिष्ठित पदों में नवनियुक्त युवाओं का सम्मान समारोह भी जल्द किया जायेगा।
सूंड़ी समाज की युवा समिति और महिला समिति का भी गठन कर लिया जायेगा। प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में समाज की बैठक कराई जाएगी। बैठक में संरक्षक गुप्तेश्वर गुप्ता, गोबर्धन साहू, नंदलाल साहू, सुदामा साहू, कृष्ण मोहन साहू, सदस्य मुकेश कुमार साहू, कमलेश साहू, अशोक साहू, लखन राम मांझी, राजीव रंजन, रोबिन कुमार साहू, उमेश कुमार साहु, सूरज साहू, आकाश साहू, रणधीर चौधरी, सुरेश प्रसाद, अनिल कुमार उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK