Ranchi: 5.17 करोड़ कैश और 1.5 किलो सोना लूटकांड मामले में नक्सली कुंदन पाहन बरी

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है। राजधानी रांची के तमाड़ में 2008 में हुए 5.17 करोड़ कैश और 1.5 किलो सोना लूटकांड मामले में कोर्ट ने जेल में बंद नक्सली कुंदन पाहन को बड़ी राहत दी है। अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश के कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में कुंदन पाहन को बरी कर दिया है।

दरअसल, अभियोजन पक्ष ने 6 गवाहों की गवाही दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपियों पर लगे आरोप को सिद्ध नहीं कर पाया। सभी गवाहों ने कुंदन पाहन को पहचाने से इनकार कर दिया।

बता दें कि, तमाड़ में 21 मई 2008 को आईसीआईसीआई एटीएम कैश वैन से लूटकांड हुआ था। 5 करोड़ 17 लाख कैश के साथ 1.5 किलो सोना की लूट हुई थी। कैश और सोना से भरा कैश वैन को कब्जा में लेकर नक्सलियों ने लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था।

कुंदन पाहन पर पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड, सांसद सुनील महतो की हत्या, डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों की हत्या, इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार की हत्या, चाईबासा के बलिवा में पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में 35 पुलिसकर्मियों की हत्या कर हथियार लूटने के गंभीर आरोप हैं। कुंदन पाहन के खिलाफ अपहरण, हत्या, लूटकांड जैसे 100 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK