Ranchi: तीन अलग-अलग मामलों में 3 उग्रवादियों समेत एक दर्जन लोग गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। रांची पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में दो उग्रवादियों समेत एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

रांची पुलिस ने बुढ़मू इलाके से 2 उग्रवादी, गोंदा इलाके से 5 और मांडर इलाके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम दिवाकर और अक्षय गंझू हैं।

रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये सभी उग्रवादी इलाके में लेवी वसूलने और दहशत फैलाने के लिए इलाके में भ्रमणशील हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और इन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

वहीं अन्य लोगों के नाम हफ़ीजुल अंसारी, रशीद, सुनील, बुद्धू और साहिल हैं। गिरफ्तार ये सभी लोग तार की चोरी कर बेचने का काम करते थे। इन सभी की गिरफ्तारी मांडर इलाके से की गई है। वहीं अन्य के नाम गुंजन, रंजन, अमरजीत और सागर हैं। ये लोग नशा के कारोबार में संलिप्त थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK