रांची। रांची जिले के कांके प्रखंड के ग्राम कोकदोरो में शुक्रवार को ग्राम प्रधान का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। रजनी चन्द्र पहान ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। उन्हें 394 मत मिला, जबकि उनके प्रतिद्वंदी महेश्वर पहान को 85 मत प्राप्त हुआ।
निर्वाचन गुप्त मतदान के जरिये कराया गया। इसके लिए पंचायत भवन को मतदान केंद्र बनाया गया था। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान चला। इसमें 500 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
कोकदोरो के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को मुखिया उज्ज्वल पहान, पूर्व मुखिया खेमचंद्र पहान, कोकदोरो अंजुमन के सदर मजीद अंसारी, सेक्रेट्री तबारक हुसैन, खजांची अफजल हुसैन, हज़रत अंसारी, परवेज आलम, सुल्तान आदिल, यूथ कमेटी के सदर अफ़रोज़ आलम, नायब सदर रुहूल अमीन, मोहम्मद अफ़रोज़ आलम, मोहम्मद अज़हर, मोहम्मद फ़िरोज़ आलम, सज्जाद अंसारी,सफात अंसारी, नेजाम अंसारी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK