रांची के इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू, उल्लंघन किया तो पड़ेगा महंगा

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में CUET (UG)-2025 की ऑनलाइन परीक्षा 13 मई से 3 जून 2025 तक आयोजित है। ऐसे में रांची जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़-भाड़ और किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

जानें क्या निर्णय लिया गया है?

रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह नियम हर दिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इन गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध

• पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एक स्थान पर एकत्र होना (सरकारी कार्य में लगे व्यक्ति अपवाद होंगे)
• लाउडस्पीकर, माइक या किसी ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग
• किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र, बम, पटाखा या अन्य हथियार लेकर चलना
• लाठी, डंडा, तीर-धनुष जैसे पारंपरिक हथियार लाना
• कोई सभा, जुलूस या सार्वजनिक बैठक आयोजित करना

वे परीक्षा केंद्र, जहां ये नियम लागू रहेगा

1. राम तहल चौधरी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ओरमांझी
2. ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, प्रगति पथ
3. ION डिजिटल जोन, टुपुदाना
4. अरुणुमा टेक्निकल सर्विस, लोअर चुटिया
5. फ्यूचर ब्राइट, पुंदाग रोड
6. सक्सेस क्रेज, सिलवाई, तातीसिलवाई

यहां तैनात रहेंगे पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी

प्रशासन ने इन केंद्रों के आसपास पुलिस बल और निगरानी अधिकारी तैनात किए हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था को रोका जा सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj