- तंबाकू प्रयोग में नहीं लाने की ली गई शपथ
रांची। केंद्रीय संचार ब्यूरो तथा पत्र सूचना कार्यालय, रांची ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भारत सरकार के दोनों कार्यों ने संयुक्त रूप से सीबीसी रांची परिसर में योग जागरुकता पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक एवं ऑडिट अधिकारी (महालेखाकार कार्यालय, रांची) आलोक कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीबीसी, रांची के कार्यालय प्रमुख शाहिद रहमान ने 21 जून, 2025 को मनाया जाने वाले 11वें योग दिवस के बारे में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और प्रचार प्रसार के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा की जा रही तैयारी की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि आलोक कुमार ने भारत सरकार द्वारा योग के प्रचार प्रसार पर किए जा रहे अनवरत प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का एक हिस्सा बना लेना चाहिए। यह हमें आरोग्य और लंबी आयु देता है। श्री कुमार ने पतंजलि द्वारा सूत्रपात योग के आठ प्रमुख तत्वों की जानकारी दी। इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं को सभी के सामने रखा।
कार्यशाला में केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची और पीआईबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सूचना सहायक, पीआईबी रांची प्रिंस कुमार, सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव श्रीमती शिवानी केशरी ने भी कार्यशाला में हिस्सा लिया।
कार्यशाला में भाग लेने वालों अधिकारी और कर्मचारियों ने मुख्य अतिथि सह योग प्रशिक्षक के निर्देश पर प्रमुख आसनों का योगाभ्यास भी किया।
इस अवसर पर श्रीमती शिवानी द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2025 की पूर्व संध्या पर तंबाकू से बचने की शपथ दिलाई गई। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकारनाथ पांडे ने धन्यवाद किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK