फिलीपींस। भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच भारतीयों ने तुर्किए का बहिष्कार कर रखा है। इस बीच फिलीपींस ने भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा शुरू की है। इससे भारतीय पर्यटकों के लिए इस खूबसूरत देश की यात्रा करना और भी आसान हो गया है।
वीजा मुक्त के दो विकल्प
पहला : 14 दिन की वीजा मुक्त यात्रा। इसका उद्देश्य केवल पर्यटन है। इसके लिए पासपोर्ट की वैधता यात्रा की समाप्ति के बाद कम से कम 6 महीने होनी चाहिए। वापसी या आगे की यात्रा का टिकट होना अनिवार्य है। यह सुविधा केवल पर्यटन के लिए है। इसे अन्य वीजा श्रेणियों में बदला या बढ़ाया नहीं जा सकता।
दूसरा : 30-दिन की वीजा-मुक्त यात्रा। इसका उद्देश्य भी केवल पर्यटन है। यह अधिकतम 30 दिन का होगा। यह उन भारतीय नागरिकों के लिए जो अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, शेंगेन क्षेत्र के देश, सिंगापुर या यूके में से किसी एक का वैध वीजा या स्थायी निवास परमिट रखते हैं।
यह नीति 19 से प्रभावी
यह नई नीति 19 मई 2025 से प्रभावी हुई है। इससे भारतीय यात्रियों को फिलीपींस की यात्रा के लिए वीजा प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं है, बशर्ते वे उपरोक्त शर्तों को पूरा करते हों। यह कदम फिलीपींस सरकार की ओर से पर्यटन को प्रोत्साहित करने और भारत के साथ सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK