नक्सल विरोधी अभियान में पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता

झारखंड
Spread the love

पलामू। नक्‍सल विरोधी अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के पुलिस अधीक्षक को 15 मई, 2025 को शाम लगभग 8.30 बजे गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के ज़ोनल कमांडर शशिकांत (10 लाख का इनामी) एवं उसके दस्ते के सदस्य नगीना, गौतम, मुखदेव, शंभू सिंह सहित अन्य 7-8 उग्रवादी थाना मनातू अंतर्गत ग्राम जसपुर के जंगल क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से एकत्रित हैं।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राकेश कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद मो याकुब, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार यादव, जेजेएसटीएफ, थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल के साथ रात 11:30 बजे अभियान पर रवाना हुए। 16 मई को सुबह 2:30 बजे जसपुर जंगल क्षेत्र में छापामारी अभियान प्रारंभ किया गया।

17 मई को सुबह 5 बजे सूचना मिली कि उग्रवादी ग्राम बसकटिया के जंगल क्षेत्र में छिपे हुए हैं। तत्पश्चात पुनः विशेष टीम गठित कर थाना प्रभारी मनातू के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। सुबह 8 बजे टीम जसपुर जंगल में पहले से चल रहे अभियान में सम्मिलित हुई। छापेमारी करते हुए बसकटिया जंगल की ओर बढ़ी।

छापामारी के दौरान घने जंगल व ऊंचे पहाड़ के समीप उग्रवादियों ने पुलिस बल को देखकर गोलीबारी प्रारंभ कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद लगातार गोलियां चलाई जाती रहीं। आत्मरक्षा में पुलिस बल ने भी जवाबी फायरिंग की। भारी दबाव के कारण उग्रवादी जंगल और पहाड़ों की आड़ लेकर भागने में सफल रहे।

घटनास्थल से बरामद सामग्री

  • दैनिक उपयोग में खाने का सामान
  • दैनंदिन उपयोग की अन्य वस्तुएं
  • एसएलआर राइफल का एक मैगजीन (7.62 एमएम के 9 जिंदा कारतूस सहित)
  • रायफल

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *