अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान का गेट बंद, हैरान कर देने वाली ये वजह आई सामने

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। हैरान कर देने वाली खबर अटारी बॉर्डर से आई है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार के कड़े निर्णय के बाद पाकिस्तानी नागरिक लगातार स्वदेश लौट रहे हैं। इस बीच गुरुवार को पाकिस्तान ने नापाक चाल चलते हुए अटारी बॉर्डर के गेट को सुबह से बंद कर दिया है। जिससे वाघा बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।

पाकिस्तानी नागरिक सुबह से स्वदेश वापसी के लिए गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान न तो अपने नागरिकों को वापस आने दे रहा है और न ही पाकिस्तान में फंसे भारतीयों को भारत लौटने दे रहा है।

अटारी बॉर्डर पर कई पाकिस्तानी नागरिक रोते-बिलखते हुए भारत से अपने देश लौट रहे हैं। कई ऐसे बच्चे हैं, जिनकी मां भारत में रह गई हैं, तो पिता पाकिस्तान में हैं। उसे किसी एक को चुनना पड़ रहा है। कई महिलाएं हैं, तो पाकिस्तान में शादी की हैं, उसे अपने पति से बिछड़ने का डर सता रहा है।

दिल्ली की एक भारतीय पासपोर्ट धारक, जिसकी कराची में एक पाकिस्तानी से शादी हुई है। शरमीन इरफान कहती हैं, “मेरी शादी को 12 साल हो गए हैं और मेरा एक छोटा बच्चा है। मैं अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक महीने के लिए भारत आई थी।

मुझे पाकिस्तान दूतावास से वीजा मिला और उन्होंने मुझे आज ही सीमा पार करने की सलाह दी। जो घटना (पहलगाम में) हुई, वह गलत थी। आतंकवाद खत्म होना चाहिए, लेकिन आम आदमी को क्यों परेशान किया जा रहा है? सरकार को आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

शरमीन इरफान के भाई मोहम्मद शरीक ने कहा, “मैं दिल्ली का रहने वाला हूं और मैं अपनी बहनों को छोड़ने आया हूं, जिनके पास भारतीय पासपोर्ट है, लेकिन उन्होंने पाकिस्तानियों से शादी की है।

उन दोनों को कल ही पाकिस्तानी वीजा मिला है…पहले ज़मीन का बंटवारा होता था, अब इंसानों का बंटवारा हो रहा है…आतंकवादियों को मार दिया जाना चाहिए। दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) को मिलकर इसका हल निकालना चाहिए।”

इधर पाकिस्तान की ओर से अटारी बॉर्डर का गेट नहीं खोले जाने पर भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने भारत में फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को वैलिड ट्रैवल वीजा और जरूरी दस्तावेजों के साथ अगले आदेश तक अपने देश लौटने की मोहलत दी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK