कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात लोगों ने लश्कर के शीर्ष आतंकवादी सैफुल्लाह खालिद को मार गिराया। इस कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना पूरी तरह सदमे में है। वह भारत में कई आतंकी हमलों के पीछे था। उसे बादिन जिले के मतली में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। ऐसा संदेह है कि वह कथित तौर पर पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं में से एक था।
सैफुल्लाह खालिद कौन था?
सैफुल्लाह खालिद, जिसे रजाउल्लाह निजामनी, अबू सैफुल्लाह, विनोद कुमार और मोहम्मद सलीम जैसे नामों से भी जाना जाता था, लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रमुख ऑपरेटिव था। वह लंबे समय तक नेपाल में फर्जी पहचान के साथ रहकर भारत में आतंकी गतिविधियों का संचालन करता रहा। हाल ही में वह पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन और हैदराबाद जिलों में लश्कर के लिए भर्ती और फंडिंग का कार्य देख रहा था ।

भारत में आतंकी हमलों में भूमिका
सैफुल्लाह खालिद भारत में तीन बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था।
2006 नागपुर आरएसएस मुख्यालय हमला : इस हमले की योजना खालिद ने बनाई थी, जिसमें आतंकी पुलिस की वर्दी में एंबेसडर कार से आए थे। हमले से पहले ही पुलिस ने तीन आतंकियों को मार गिराया था।
2008 रामपुर सीआरपीएफ कैंप हमला : इस हमले में सात जवान शहीद हुए थे। इस मामले में एनआईए ने तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
2005 बेंगलुरु आईआईएससी हमला : इस हमले में एक प्रोफेसर की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। खालिद इस हमले का भी मुख्य साजिशकर्ता था।
हत्या के पीछे की संभावनाएं
हालांकि खालिद की हत्या की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान में इसी तरह के हमलों में 16 आतंकियों की हत्या हो चुकी है। इन सभी हत्याओं में अज्ञात हमलावरों द्वारा सटीक निशाना साधकर आतंकियों को मारा गया है, जिससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि इसके पीछे कोई संगठित ऑपरेशन हो सकता है ।
आतंकवाद के खिलाफ प्रभाव
सैफुल्लाह खालिद की मौत लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। वह लश्कर के लिए न केवल भर्ती और फंडिंग का कार्य देखता था, बल्कि भारत में आतंकी हमलों की योजना बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभाता था। उसकी मौत से लश्कर के नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी और भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी सफलता है ।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK