पाकिस्तान पर टूटी दूसरी आफत, भूकंप ने बढ़ाई पड़ोसी की टेंशन, जानें कितनी थी तीव्रता

दुनिया
Spread the love

इस्लामाबाद। भारत से सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान पर दूसरी आफत टूट पड़ी है। पाकिस्तान एक बार फिर दहल गया है। इस बार ये किसी भारतीय मिसाइल या ड्रोन से नहीं, बल्कि प्राकृतिक भूकंप से दहला है।

पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.6 से और गहराई 10 किलोमीटर तक बताई जा रही है। इस एक हफ्ते में ये पाकिस्तान में तीसरा भूकंप है।

इसी तरह सोमवार (5 मई) को भी भूकंप का झटका पाकिस्तान में लगा था। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। इस भूकंप का रिक्टर स्केल 4.2 तीव्रता का था।

एनसीएस के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया था, जिससे इसके बाद के झटकों की आशंका बनी हुई है। नुकसान कितना हुआ है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj