कांके अंचल के कर्मचारी को शो-कॉज करने का आदेश, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

रांची। मालगुजारी रसीद में रकबा सुधार के लिए आवेदक को बार-बार अंचल कार्यालय के चक्कर लगवाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कर्मचारी को शोकॉज करने का आदेश दिया है। अपर समाहर्त्ता को कांके अंचल के कर्मचारी को शो-कॉज करने का आदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि आम जनता को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर लगवाने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में भूतपूर्व सैनिक शिवनंदन झा ने जनता दरबार में शिकायत की थी।

उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये लोगों की शिकायतों को बारी-बारी से सुनते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को जल्द समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जनता दरबार के दौरान भू-राजस्व से संबंधित ज्यादातार शिकायतें आयीं। उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के दौरान ही अपर समाहर्त्ता एवं राजस्व कर्मी द्वारा अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। संबंधित अंचल अधिकारियों को भी उन्होंने फोन पर आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिये।

रांची के लालपुर क्षेत्र स्थित प्राचीन जलमीनार के निकट अधिक क्षमता के लिए जलमीनार के निर्माण एवं वारीपार्क के रख-रखाव के संबंध में भी जनता दरबार में आवेदन आये। इस पर उपायुक्त द्वारा नगर निगम एवं पीएचईडी के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य कराने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग सह सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK