एनयूएसआरएल व डालसा ने गारु पंचायत में लगाया विधिक सहायता शिविर

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जिले के कांके प्रखंड की गारु पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में 31 मई को विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) और रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एलएडीसी सदस्य वीरेंद्र प्रताप और एनयूएसआरएल सदस्यगण राजेंद्र महतो, शारदा देवी, बबीता कुमारी, मालती देवी, राजा वर्मा व फुलेश्वरी देवी उपस्थित रहे। एनयूएसआरएल की ओर से छात्र-छात्राएं अनन्या संग्रा, अमन आयुष, आर्य मुक्ता, स्मृति झा, स्तुति अन्वी, निखिलेश्वरी देवनैनी, प्रहार्ष एवं अमन पाण्डेय ने सक्रिय योगदान दिया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। वीरेंद्र प्रताप ने उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी विधिक समस्याओं को जाना। निराकरण के लि उचित सुझाव दिए। उन्होंने एनयूएसआरएल की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा, बाल विवाह, बाल श्रम, राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड और आवास योजना जैसे विषयों पर जागरूक किया।

विधिक सहायता शिविर के साथ-साथ आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर और रिम्स द्वारा निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इसका लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उठाया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK