पाकिस्तान के लिए खड़ी हो रही अब नई मुसीबत, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत के चलाए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान परेशान है। भारत ने उसका पानी भी बंद कर दिया है। अब उसके लिए नई मुसीबत खड़ी होने वाली है। यह मुसीबत अफगानिस्‍तान देने वाला है।

भारत के बाद अब अफगानिस्तान पाकिस्तान में पानी के प्रवाह को रोकने के लिए बांध बनाने की योजना बना रहा है। तालिबान जनरल मुबीन ने काबुल सरकार से पाकिस्तान में बहने वाले पानी को रोकने के लिए बांध बनाने का आग्रह किया है।

काबुल नदी की एक सहायक नदी कुनार नदी अफगानिस्तान से पाकिस्तान में बहती है। इसे पाकिस्तान के लिए एक प्रमुख जल स्रोत माना जाता है। इसपर बांध बनाने की योजना बनाई जा रही है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस बांध के कारण काबुल नदी में जल प्रवाह में लगभग 17% की कमी आ सकती है। इससे पाकिस्तान की कृषि और जल आपूर्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी, जनरल मुबीन ने कुनार क्षेत्र का दौरा किया। बांध परियोजनाओं के लिए समर्थन व्यक्त किया, जिससे अफगानिस्तान की बिजली और कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

भारत ने पहले ही अफगानिस्तान में शहतूत और सलमा बांध जैसी परियोजनाओं में निवेश किया है, जो काबुल नदी पर स्थित है। पाकिस्तान के जल प्रवाह को प्रभावित कर सकते हैं।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच काबुल नदी या उसकी सहायक नदियों के जल साझा करने के लिए कोई औपचारिक समझौता नहीं है, जिससे विवाद की आशंका बढ़ जाती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK