बड़े व्यावसायिक वाहनों की शहर में सुबह 9 बजे से नो इंट्री

झारखंड
Spread the love

  • चक्रधरपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक, लिए गए कई कड़े फैसले

चक्रधरपुर। सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, पोड़ाहाट के सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी ने की। इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक, अंचल अधिकारी, नगर परिषद पदाधिकारी, व्यापारिक संघ और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

ये निर्णय लिए गए

  • बड़े व्यावसायिक वाहनों (6 चक्का/10 चक्का) का शहर में प्रवेश सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक वर्जित रहेगा।
  • टोटो चालकों के लिए विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भी तय किया गया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के कोई भी चालक टोटो का संचालन नहीं करेगा।
  • पवन चौक एवं उसके आसपास टोटो एवं अन्य वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था के‍ लिए चिन्हित स्थान निर्धारित किए जाएंगे।
  • रांची से चाईबासा जोनाली बस एवं अन्य सवारी वाहनों का पड़ाव अब स्टेट बैंक के पास नहीं, बल्कि एलआईसी बिल्डिंग के समीप तय किया गया है।
  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भी वसूला जाएगा।
  • सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य किया गया है।

बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने लिए गए निर्णयों पर सहमति जताई। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK