सुजीत कुमार केशरी
कांके। रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार रांची, नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू सरना टोली से लेकर रिंग रोड तक लगभग 2.5 किलोमीटर कालीकरण और पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास कांके विधायक सुरेश बैठा, उप प्रमुख अंजय बैठा, जीप सदस्य सुषमा देवी और मुखिया अनीता मुंडा ने किया।
मौके पर मौजूद विधायक ने कहा कि कांके क्षेत्र का सुकुरहुट्टू गांव को पूर्व के सभी विधायक हमेशा विकास के नाम पर नजरअंदाज करते रहे हैं। पूर्व के विधायकों ने यहां की जनता से सिर्फ वोट लेने का काम किया है। 35 सालो से सुकुरहुट्टू के सरना टोली गांव की यह सड़क जर्ज़र अवस्था में थी। बरसात के दिनों में ये चलने का लायक नहीं थी।
विधायक ने कहा कि सुकुरहुट्टू के तेलिया टंगरा टोली की सड़क भी बरसात से पहले पहले बना दी जाएगी। विधायक ने संवेदक को चेताते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी तरह की अनियमिता नहीं बरती जाए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। सड़क कार्य निगरानी कमेटी भी बनाई जाएगी, जो सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो नेता समनूर मंसूरी, दिलेशर महतो, अज़ीज़ुल अंसारी, विधायक प्रतिनिधि संजीव महतो, बिनोद साहू, हरिनाथ साहू, प्रशांत बैठा, गौरी शंकर महतो, नीलेश मिश्रा, मनीष महतो, लाला महली,संजू देवी, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK