
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रतिभागियों से की मुलाकात
रांची। राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड में रांची जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया है। रांची जिला से ओलंपियाड में अपनी योग प्रतिभा से पदक हासिल करनेवाले प्रतिभागियों की जिला प्रशासन ने हौसला अफजाई की।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों से मिलकर उन्हें उनकी सफलता पर बधाई दी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए आवश्यक सुझाव के साथ-साथ शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर शारीरिक शिक्षक एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड 2025 का आयोजन बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव, रांची में 20 मई को किया गया। इसमें में रांची जिला से बालक वर्ग में कक्षा 6-8 कोटि में 4 एवं वर्ग 9-10 कोटि में 3 प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया।
बालिका वर्ग में कक्षा 9-10 कोटि में 4 बालिकाओं ने पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया। पूरे प्रतियोगिता में 1800 से अधिक अंक प्राप्त कर रांची जिला ओवरऑल चौंपियन बना।
राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता एनसीईआरटी, नई दिल्ली, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कन्याकुमारी, तमिलनाडु में 15 से 18 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK