- झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
रांची। झारखंड प्रांतीय (प्रदेश) मारवाड़ी युवा मंच की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक 18 मई को विनायका ईको रिसोर्ट में हुई। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन स्वयं बैठक में उपस्थित रहे। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की आतिथ्य में यह बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने की। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा की एक सशक्त भावना है। हम युवाओं को नेतृत्व के मंच प्रदान कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं।

संचालन प्रदेश महासचिव दीपक गोयंका ने किया। बैठक में संगठन के विभिन्न प्रकल्पों, आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। ब्लड कैंप, अंग दान, युवा विकास एवं खेल, पर्यावरण, कन्या भूर्ण संरक्षण, अमृत धारा, जनसेवा, नारी चेतना विचार विमर्श हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच केवल एक सामाजिक संस्था नहीं, बल्कि यह एक जनांदोलन है। यह युवा शक्ति को संगठित कर समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। झारखंड प्रांत की कार्यकारिणी का समर्पण और नवाचार प्रेरणादायी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठनात्मक मजबूती, युवा नेतृत्व, और सेवा प्रकल्पों के विस्तार पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। देश के मंच के सदस्य को जल्द ही हेल्थ कार्ड से हॉसिपटल में लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम संयोजक सौरव बजाज, सोनित अग्रवाल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुलतानिया, निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन 2 नंद लाल अग्रवाल, प्रांतीय निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता, राष्ट्रीय सहयक मंत्री जोन हर्ष सुल्तनिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, गोविन्द मेवाड़ा, नंद किशोर अग्रवाल, विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन छाबड़ा, अभिषेक अग्रवाल, प्रांतीय महासचिव दीपक गोयंका, मुख्यालय उपाध्यक्ष श्वेता जालान, प्रांत उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, मोहित मूनका, नरेश केजरीवाल, संतोषी शर्मा, अजय घिरिया, आदित्य अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकाश झाझरिया, सूचना जनसंपर्क अमित शर्मा, प्रांतीय सहयक मंत्री, प्रांतीय संयोजक, रांची शाखा के पदधारी व सदस्य अन्य आमंत्रित सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK