छत्तीसगढ़। रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास हुई सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को पास ही के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना की जांच भी होगी।
रायपुर एसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि ग्राम चटौद से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे लोग वापस आ रहे थे। इस दौरान रायपुर-बलोदाबाजार रोड के पास यह हादसा हुआ।
रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि रात 12 बजे के आसपास हमें हादसे की सूचना मिली थी। तत्काल प्रशासन की टीम सक्रिय हुई और घायलों को पास ही के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 से 12 लोग घायल हुए हैं।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि एक सड़क दुर्घटना हुई है। 13 लोगों की मौत की खबर है। मैं सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घटना की जांच होगी। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK