आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। कुमार ताराचंद ने लोहरदगा जिला के 42वें उपायुक्त के रूप में 27 मई को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने नवनियुक्त उपायुक्त को पदभार सौंपा। श्री ताराचंद भा०प्र०से० के 2017 बैच के अधिकारी हैं।
इस मौके पर उपायुक्त कुमार ताराचंद ने कहा कि जिला में उपायुक्त के रूप में कार्य करने का अवसर मिलने पर परम पिता ईश्वर, मुख्यमंत्री और अपने माता-पिता का धन्यवाद देता हूं। लोहरदगा जिला एक कृषि बहुल जिला है जहां 80% आबादी कृषि पर निर्भर है। जिला के विकास कार्य को गति देना है। यहां के जिलावासियों के उत्थान व उन्नति के लिए कार्य करना है। जिला में विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत अन्य विषयों पर बेहतरी के लिए कार्य करना है।
आज इस मौके पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK