नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद सीजफायर की घोषणा हो गई। भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच आज यानी 12 मई को बातचीत होनी है। इसमें आगे की रणनीति तय होगी।
इस बीच ऑपरेशन सिंदूर के बारे में DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल ए.के. भारती और वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने जानकारी दी है। उन्होंने ऑपरेशन की कामयाबी के बारे में जानकारी दी।
ये हैं प्रमुख बिंदु
कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान में 11 हवाई ठिकाने नष्ट कर दिए गए। पाकिस्तान की घुसपैठ के जवाब में भारतीय सेना ने भारी नुकसान पहुंचाया।
कंधार प्लेन हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल आतंकी यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ, मुदस्सिर अहमद की मौत हो गई।
मल्टी-एजेंसी इंटेलिजेंस के आधार पर 9 पुष्ट आतंकी शिविर को नष्ट किया गया। प्रमुख लक्ष्य: बहावलपुर (आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर) और मुरीदके (एक अन्य प्रमुख आतंकवादी प्रशिक्षण साइट) था।
संघर्ष विराम के बाद भी यूएवी और छोटे ड्रोन भारतीय नागरिक और सैन्य क्षेत्रों में घुसपैठ करती रही। इन ड्रोन को सफलतापूर्वक रोका गया।
भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इसके अलावा, सभी फील्ड कमांडरों को संघर्ष विराम उल्लंघन के किसी भी मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया गया है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK