रांची। झारखंड मैथिली मंच के विद्यापति दलान हरमू के परिसर में विगत कुछ दिनों में दिवंगत विभूतियों की याद में श्रद्धांजलि सभा हुई। मंच के सदस्य स्वर्गीय डॉक्टर गुणेश्वर झा ,(रांची विश्वविद्यालय के जाने माने प्रख्यात प्रोफेसर मूल निवासी बरहा बेनीपट्टी मधुबनी), स्वर्गीय अनिल कुमार झा (सीसीएल, रांची-मूल निवासी धकजरी बेनीपट्टी मधुबनी) एवं मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार स्वर्गीया नीरजा रेणु (मूल निवासी बिट्ठो सरिसब पाही मधुबनी) के प्रति सभी सदस्यों ने बारी-बारी से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा मिथिला के साहित्यकार स्वर्गीय पंडित श्रीकांत ठाकुर विद्यालंकार मूल निवासी कोइलख मधुबनी की पुण्यतिथि के अवसर सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित श्रीकांत ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, बहुभाषाविद एवं महान साहित्यकार के रूप में समाज एवं राष्ट्र में जाने जाते थे।
मौके पर संरक्षक अरूण कुमार झा, महासचिव जयन्त कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, प्रकाश चन्द्र झा, ब्रज कुमार झा, कैलाश झा, कौशल किशोर झा, भारतेन्दु कुमार झा, नरेश झा, संतोष कुमार झा, बाबू लाल झा, नर्मदेश्वर झा सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK