झारखंड उच्च न्यायालय ने 496 न्यायिक अधिकारियों को दिए टैब

झारखंड
Spread the love

रांची। न्यायपालिका की डिजिटल संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के विभिन्न व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत 496 न्यायिक अधिकारियों को सैमसंग गैलेक्सी एस9 टैब वितरित किए। इसकी शुरुआत कंप्यूटर एवं डिजिटाईजेशन समिति की अनुशंसाओं से हुई। इसे झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अनुमोदित किया।

वितरण समारोह का आयोजन वार्षिक ग्रीष्मावकाश की पूर्व संध्या पर झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर कंप्यूटर एवं डिजिटाईजेशन समिति अध्‍यक्ष न्यायमूर्ति आनंद सेन के साथ समिति के सदस्य न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी एवं न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय भी उपस्थित रहे। न्यायाधीशों द्वारा रांची में पदस्थ कुछ न्यायिक अधिकारियों को टैबलेट वितरित किये गये।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल सहित सेंट्रल प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर एवं अन्य रजिस्ट्री सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में न्यायमूर्ति आनंद सेन ने सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि यह टैबलेट उन्नत सुविधाओं से लैस है, जैसे कि स्पीच-टू-टेक्स्ट (बोलकर लिखने की सुविधा), एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक, और अन्य आधुनिक उत्पादकता ऐप्लिकेशन, जो न्यायिक अधिकारियों को रणनीतिक रूप से अपने दायित्वों का निर्वाह करने में मदद करेगा। विशेष रूप से उन जिलों में जहां आशुलिपिकों (स्टेनोग्राफरों) की कमी है। वहां यह टैबलेट एक सहायक उपकरण के रूप में उपयोगी साबित होगा।

यह सीमित मानव संसाधन के बावजूद न्यायिक प्रक्रियाओं की निरंतरता बनाए रखने में भी सहायक होगा। इस टैबलेट में हाई-रिजोल्यूशन डायनामिक अमोलेड 2एक्‍स डिस्प्ले, एस पेन सपोर्ट (टिप्पणियां बनाने में अत्यधिक महत्वपूर्ण), शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर (जिससे आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सके), उन्नत सुरक्षा फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, जो इसे न्यायिक कार्यों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद उपकरण बनाती है।

न्यायिक अधिकारियों ने इस पहल का स्वागत किया। विश्वास जताया कि इससे उन्हें दैनिक न्यायिक कार्यों में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK