
लातेहार। झारखंड के नक्सल प्रभावित लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र के ओरसापाठ ग्राम में सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कंस्ट्रक्शन साइट पर बीती रात उग्रवादियों ने धावा बोल दिया।
कंट्रक्शन साइड में कार्यरत जेसीबी और ग्रेडर मशीन को आग के हवाले कर दिया। वहीं, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी अयूब खान को गोली मार दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, 10 से 12 की संख्या में नक्सली आए हुए थे और कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला बोलते हुए गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
कंस्ट्रक्शन साइट के बगल में ही मुंशी घर था, उसे घर से बाहर निकाल कर गोली मार दी। पुलिस ने मौके पर से तीन खोखे बरामद किए हैं। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि उक्त घटना को किस अपराधियों या उग्रवादियों ने अंजाम दिया है, क्योंकि किसी का घटनास्थल पर पर्चा बरामद नहीं हुआ है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK