गिरिडीह। बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीह जिले से आई है। धनबाद एसीबी की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। गिरिडीह के भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय में नियुक्त क्लर्क मनीष कुमार भारती को रंगेहाथ 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इसके बाद एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम शुक्रवार को सीधे एलआरडीसी ऑफिस पहुंची और क्लर्क मनीष कुमार भारती को इलाही मियां से 10 हजार कैश लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दस हजार घूस लंबित म्यूटेशन अपील वाद निबटाने के एवज में मांगा गया था।

वह रिश्वत देना नहीं चाहते थे। लिहाजा इलाही मियां ने इस मामले की जानकारी धनबाद एसीबी को दी। टीम ने पूरे मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद कार्रवाई की तैयारी की गयी।
धनबाद एसीबी की टीम शुक्रवार को गिरिडीह जिले के खोरी महुआ स्थित एलआरडीसी कार्यालय पहुंच कर कार्रवाई में जुट गयी। जब इलाही मियां आरोपी लिपिक मनीष कुमार भारती को दस हजार रिश्वत देने लगा, तभी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे 10 हजार रुपए कैश लेते रंगेहाथ धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे धनबाद ले गयी। अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj