झारखंड कैबिनेट : वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना लागू, जानें अन्‍य निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 15 मई, 2025 को आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा की कई अन्‍य निर्णय लिए गए।

ये निर्णय लिए गए

★ Jharkhand Professional Educational Institutions (Regulation of Fee) Bill, 2025 की स्वीकृति दी गई।

★  झारखंड सरकारी माध्यमिक (Class 9-12) आचार्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति एवं सेवाशर्त्त नियमावली, 2025 की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड राज्य के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) के कैडेटो के शिविरों के दौरान भोजन भत्ता में वृद्धि की स्वीकृति दी गई।

★ कानु राम नाग, झा०प्र०से० (द्वितीय बैच) के विरूद्ध अधिरोपित दंड “सेवा से हटाया जाना, जो सरकार के अधीन आगामी नियोजन के लिए निरर्हता नहीं होगी” को यथावत रखने की स्वीकृति दी गई।

★ मधुपुर शहरी जलापूर्ति योजना के लिए 76 करोड़ 63 लाख 95 हजार 178 रुपये के पुनरीक्षित तकनीकी स्वीकृति प्राप्त प्राक्कलन पर पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ विश्व बैंक संपोषित झारखंड म्युनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (JMDP) अंतर्गत Selection of Consultant for Revenue Augmentation Across Various ULB’s in Jharkhand योजना की लागत राशि 10 करोड़ 70 लाख 70 हजार 160 (GST सहित) रुपये मात्र पर पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 28 नवंबर, 2023 को पारित न्यायादेश के अनुपालन के लिए संबंधित छह वादीगणों (सेवानिवृत लिपिको) की सेवा नियमित करते हुए उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड उच्च न्यायालय के पारित आदेश के क्रम में सुनील कुमार (पिता-शिव शंकर प्रसाद) एवं सुनील कुमार (पिता-हनुमान सिंह) की सेवा नियमित किए जाने की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के VIP/VVIPs के सरकारी उड़ान कार्यक्रम के लिए मनोनयन के आधार पर M/s Redbird Airways Pvt. Ltd, New Delhi से ली जा रही 1 Turbo Prop Twin Engine B-250/B-200 GT विमान की सेवा को, समान दर एवं शर्तों के साथ, छह माह तक विस्तारित किए जाने की स्वीकृति दी गई।

★ गिरिडीह जिला अंतर्गत ‘बड़कीटांड-तीनपलली-डोकीडीह-गिरनिया मोड़ पथ (कुल लंबाई-11.065 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन एवं Plantation सहित)’ के लिए 55 करोड़ 20 लाख 63 हजार 400 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

★ आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत 70 वर्ष की आयु से अधिक आयु वाले झारखंड के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना योजना से आच्छादित करने की स्वीकृति दी गई।

★ -शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय, हजारीबाग, फूलो-झानो चिकित्सा महाविद्यालय, दुमका और मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय, पलामू में पूर्व से अधिष्ठापित लिफ्टों के वार्षिक रख-रखाव एवं संचालन (AMC)  के लिए Schindler India Pvt. Ltd. के मनोनयन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड में व्यापार की सुगमता के तहत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार किये गये “Labour Reforms” के अनुपालन के लिए कारखाना अधिनियम, 1948 के केन्द्रीय अधिनियम संख्या 63 में संशोधन के लिए कारखाना (झारखण्ड) संशोधन विधेयक, 2025 की स्वीकृति दी गई।

★ केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत पूरक पोषाहार कार्यक्रम अंतर्गत लाभार्थियों को Take Home Ration (THR) स्वरूप Micronutrient Fortified Food and/or Energy Dense Food (MFEDF) के निर्बाध वितरण सुनश्चित करने निमित्त एतद् सामग्रियों की आपूर्ति इसके वर्तमान निर्माणकर्त्ता-सह-आपूर्तिकर्त्ता से प्राप्त करने की अवधि 31 मई, 2025 तक विस्तारित करने संबंधी प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।

★  “झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली, 2025” के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ संप्रति लागू बिहार कारा हस्तक (झारखंड सरकार द्वारा अंगीकृत) को repeal कर नये झारखंड कारा हस्तक-2025 (Jharkhand Jail Manual-2025) के प्रारूप पर कैबिनेट की स्वीकृति दी गई।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK