- भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद
रांची। झारखंड एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिज्ब उत-तहरीर और आईएसआईएस जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य के धनबाद जिले में एक विशेष अभियान चलाकर इन संगठनों से संबंध रखने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
गुलफाम हसन
अयान जावेद
मो शहजाद आलम
शवनम प्रवीन
आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
गिरफ्तारी के दौरान इन लोगों के पास से आपत्तिजनक साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और भारी मात्रा में आतंकी संगठनों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। यह सभी आरोपी 27 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेजे गए थे।
एटीएस को अहम सुराग
गिरफ्तार आरोपी अयान जावेद की निशानदेही पर पुलिस ने हिज्ब उत-तहरीर से जुड़े फिरोज़ खान (उम्र 33 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया, जो पहले से ही प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा था। फिरोज़ खान को 2014 में जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाल ही में 2024 में रिहा हुआ था।
यासर का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी अममार यासर पर राजस्थान के विभिन्न जिलों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें जयपुर, लालकोठी, और प्रताप नगर थानों में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, नारकोटिक्स एक्ट और यूएपीए के तहत दर्ज मामले शामिल हैं।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK