Jharkhand: डीजीपी के पद पर बने रहेंगे अनुराग गुप्ता

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता बने रहेंगे। अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को पत्र लिखा था।

राज्य सरकार इस पत्र का जवाब भेजने पर विचार कर रही है। हेमंत सरकार की ओर से जल्द ही इस पूरे मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी जायेगी।

राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को जानकारी दी जायेगी कि डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति कानूनी तरीके से दो साल के लिए की गयी है। यह निर्णय कैबिनेट की बैठक के बाद लिया गया था।

बता दें कि, झारखंड डीजीपी की नियुक्ति को लेकर एक मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है और वर्तमान में यह मामला विचाराधीन है। इसमें अभी आदेश आना बाकी है, इसलिए इस मामले को भी सरकार विचार में रख रही है।

इधर बुधवार देर रात तक सरकार की ओर से अनुराग गुप्ता के डीजीपी के पद से सेवानिवृत्ति पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी। गृह मंत्रालय की ओर से लिखे गये पत्र में इस बात का उल्लेख था कि मंत्रालय ने अनुराग गुप्ता को सेवा विस्तार नहीं दिया है।

वह 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे, इसलिए उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी डीजीपी के पद पर सेवा में बनाये रखना वैध नहीं है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK