भारत ने तुर्किए को दिया बड़ा झटका, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

  • सेलेबी एयरपोर्ट की सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द

नई दिल्ली। जैसी करनी वैसी भरनी। जी हां, हम बात कर रहे हैं तुर्किए की। आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को साथ देने वाले तुर्किए पर भारत सरकार ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

भारत के नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए तुर्की एयरपोर्ट की ग्राउंड हैंडलिंग करने वाली कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस की सिक्योरिटी क्लीयरेंस को कैंसिल कर दिया है। सलेबी एयरपोर्ट सर्विस भारत में आठ हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस मुहैया कराती है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से 7 मई 2025 को आतंकवाद के खिलाफ आपॅरेशन सिंदूर के तहत शुरू की गई सैन्य कार्रवाई के बाद 13 मई 2025 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शिवसेना शिंदे गुट ने प्रदर्शन किया था।

इस दौरान प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधि ने सरकार से मुंबई एयरपोर्ट की ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

मुंबई में यह कंपनी छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 70% ग्राउंड ऑपरेशन का कामकाज संभालती है। इसमें यात्री सेवाएं, लोड कंट्रोल, उड़ान संचालन, कार्गो, डाक सर्विसेज, गोदाम और पुल संचालन शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने “राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में” सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है।

सीमा पर तनाव में पाकिस्तान को ड्रोन भेजने के बाद भारत में तुर्किए का पुरजोर विरोध हो रहा है। भारत में तुर्किए के सेब, ड्रायफ्रूट और मार्बल ले लेकर अन्य सामानों तक का बहिष्कार किया जा रहा है।

खास बात यह है कि तुर्किए जाने वाले भारतीयों ने वहां की बुकिंग भी कैंसिल कर दी है। इससे तुर्किए को टूरिज्म सेक्टर में तगड़ा झटका लगा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj