
- श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ का 30 मई को होगा समापन
रांची। स्त्री सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी के तत्वावधान में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व को मुख रखते हुए 25 मई को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में दोपहर 3.30 बजे से 4.45 बजे तक संगत द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का सामूहिक पाठ पढ़ा गया। तत्पश्चात स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल ने “जपयो जिन अरजन देव गुरु फिर संकट जोनि गरभ न आयउ…..” और “संत जना मिल हर जस गाइयो कोटि जनम के दुख गवाईयो….” शबद गायन किया।
गीता कटारिया द्वारा अरदास, हुकूमनामा एवं कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ शाम 5.30 बजे समाप्ति हुई। समाप्ति के उपरांत स्त्री सत्संग सभा द्वारा चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया। स्त्री सत्संग सभा की गीता कटारिया एवं मंजीत कौर ने बताया कि श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी गुरुपर्व 30 मई को है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीदी गुरुपर्व को मुख रखते हुए श्री सुखमनी साहिब जी के चालीस पाठ पढ़े जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत 21 अप्रैल को हुई थी और समापन 30 मई को होगा। उस दिन समाप्ति के उपरांत गुरुनानक भवन के हॉल में संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया जाएगा।
सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिड्ढा ने बताया कि शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में सत्संग सभा द्वारा 31 मई को रात आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक और 1 जून को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक विशेष दीवान सजाया जायेगा। इस दीवान में सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई कुलविंदर जी खरड़, मोहाली (पंजाब) वाले विशेष रूप से शिरकत करने रांची पहुंच रहे हैं।
सामूहिक पाठ में गीता कटारिया, मनोहरी काठपाल, बबली दुआ, तीर्थी काठपालिया, शीतल मुंजाल, मनजीत कौर, हरजिंदर कौर, बिमला मिड्ढा, रमेश गिरधर, रेशमा गिरधर, नीता मिड्ढा, ममता थरेजा, नीतू किंगर, इंदु पपनेजा, दुर्गी देवी मिड्ढा, खुशबू मिड्ढा, आशा मिड्ढा, एकता मिड्ढा, गूंज काठपाल, रश्मि मिड्ढा, उषा झंडई, बबीता पपनेजा, पूनम मुंजाल, किरण अरोड़ा, बंसी मल्होत्रा, श्वेता मिड्ढा, अमर मुंजाल, अंजू धमीजा,किरण मक्कड़, जसवीर मुंजाल,सुषमा गिरधर, अमर बजाज, रजनी तेहरी, अंजू काठपाल,रजनी मक्कड़ आदि शामिल हुईं।

पावन स्वरूप रांची लाया गया
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, रातु रोड में 25 मई को गुरु नानक सेवक जत्था के नेतृत्व में टाटानगर से पुष्प से सुसज्जित वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप लाया जाएगा। यह जत्था शाम सात बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित नानक चंद जी अरोड़ा के चौक पहुंचा। सत्संग सभा द्वारा नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें श्रद्धालु पुष्प वर्षा और शबद गायन करते हुए गुरुद्वारा साहिब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई किए। गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुखासन कराया गया। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा विशेष दीवान सजाया गया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK