
- Horoscope Today : 30 मई, 2025
मेष
सेहत अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार ख़ुशी लेकर आएगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।
वृष
बेहतर ज़िंदगी के लिए सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें।
मिथुन
रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे नहीं दबाएं। थोड़ा आराम करें। आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। धन कमा पाने में सक्षम होंगे।
कर्क
मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। माता पक्ष से धन लाभ होने की पूरी संभावना है। संभव है मामा या नाना आर्थिक मदद करें। भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं।
सिंह
व्यर्थ की चिंता और परेशानियां शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। त्वचा से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा।
कन्या
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद सेहत दुरुस्त रहेगी। धन मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा। दूसरों की दख़लअंदाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। समय बर्बाद नहीं करें। पछतावा होगा।
तुला
किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन नहीं करने दें। तयशुदा बजट से आगे नहीं निकलें।
वृश्चिक
गर्भवती महिलाएं अतिरिक्त सावधान रहें। धन लाभ की संभावना तो बन रही है, लेकिन गुस्से पर कन्ट्रोल नहीं करने से पैसा कमाने से वंचित हो सकते हैं। परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें।
धनु
पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से बात करने की जरूरत है। उनकी सलाह आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें।
मकर
कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च कर सकते हैं या पर्स खो भी सकता है।
कुंभ
दिन की शुरुआत में आर्थिक हानि हो सकती है। मुसीबत के वक़्त परिवार से मदद और सलाह हासिल होगी। घर के कामों को पूरा करने के बाद गृहणियां आराम से टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं।
मीन
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाई बहनों की मदद से आर्थिक लाभ मिल पाएगा। भाई बहनों की सलाह लें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को ख़ुश रखेंगी। हर तरह के विवाद से दूर रहें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)