
- Horoscope Today : 26 मई, 2025
मेष
प्रत्यक्ष टकराव के बजाय कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। कई दिनों से लंबित कार्य अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें।
वृष
आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। आमदनी बढ़ेगी। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन
आय कम हो सकती है। निवेश ठहराव के चरण में जा सकते हैं। शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से बचना चाहिए। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं।
कर्क
अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहना चाहिए। उन्हें विरोधी नहीं बनाना चाहिए। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है, जो आपको तनाव में रख सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता बनी रहेगी।
सिंह
भौतिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिए दिन लाभदायक है। लाभ होगा। कुछ शत्रु मित्र के रूप में भेष बदलकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव है। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे।
कन्या
सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है। भाग्य के साथ देने के कारण व्यावसायिक एवं आर्थिक रूप से स्थिर स्थिति में रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
विरोधी निष्क्रिय रहेंगे। अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी। कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। लिए गए निर्णय सही होंगे।
वृश्चिक
वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर है। आप भूमि या शेयर मार्किट में निवेश कर सकते हैं। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।
धनु
आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे। नवीन सौदों से भी लाभ होगा। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
मकर
भाग्यशाली होंगे। अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। सभी प्रयासों में सफल होंगे। बोलने से पहले सोच लें। झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।
कुंभ
व्यापार में तेजी आएगी और नए रास्ते खुलेंगे। साझेदारी भी फायदेमंद रहेगी। कड़ी मेहनत से अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे।
मीन
आमदनी बढ़ेगी। परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)