Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 7 मई, 2025

मेष

व्यापारी अपनी प्रखर सोच के लिए प्रशंसा एवं सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आप संपत्ति या संप्रेषण में निवेश कर सकते हैं। मानसिकता बदलने से स्थिती अनुकूल होगी। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं।

वृष

जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें। जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। स्वास्थ्य या कोई करीबी थोड़ा परेशान कर सकता है। दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा।

मिथुन

नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं, जो आने वाले समय में लाभ को बढ़ा सकता हैं। भाग्य साथ है। आप चाहते है कि‍ परिजन आपको प्रेम करें, इसके लिए पहले उन्हें प्रेम देना होगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं।

कर्क

अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किये कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है।

सिंह

घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा।

कन्या

समय कमजोर चल रहा है। धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नए और बड़े निवेश से बचें। जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिये। जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। अपनों से दुरियां खत्म करें।

तुला

अपनी कमजोरियों को किसी के आगे ना बताएं चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो। नौकरी बदलने का खयाल छोड़ दें। अपने स्वभाव में नम्र और सहज बनें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक

कार्य स्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेंगे। नया दृष्टिकोण अपनाना होगा। आपका महत्व लोगों को पता चलेगा। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु

आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे, लेकिन खर्चों का दबाव अधिक रहेगा। आत्मविश्वास के साथ काम करना जारी रखें। कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी।

मकर

आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।

कुंभ

वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि में कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही सफलता की कुंजी है। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आयेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।

मीन

आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। सहकर्मी समूह में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। जिद के कारण अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)