- Horoscope Today : 5 मई, 2025
मेष
किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं। दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे हुए कार्य समय पर नहीं होने से मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।
वृष
व्यवसायी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। प्रणय संबंधों में मजबूती आयेगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों का लेनदेन आसानी से करें।
मिथुन
लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। काम के लिए सराहना मिलेगी। उनकी छवि भी बढ़ेगी। सुख-सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें।
कर्क
काम सफल होंगे, किन्तु थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते पीछे रह जायेंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है।
सिंह
वाणी में मधुरता लाएं। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आयेंगी।
कन्या
वित्तीय व्यवहार और निवेश के सन्दर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें, क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। तनाव नहीं लें। पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी।
तुला
नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य नहीं होने से मन अशांत रहेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक
लोकप्रियता हासिल करेंगे। व्यापार से कमाई बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
धनु
भाग्य के साथ शानदार परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। लाभ को बढ़ा सकते हैं। क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। वाहन सुख संभव है।
मकर
नौकरीपेशा जातकों के लिए भी, रैंक और पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है। अच्छे संबंध विकसित होंगे। लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश नहीं दें।
कुंभ
नौकरी में बढऩे के अवसर उन जातकों के लिए होंगे, जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों को नाराज नहीं करें। भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाने से लाभ होगा।
मीन
आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। नौकरी पेशा के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं। व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आपके अनुकूल होगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)