- Horoscope Today : 4 मई, 2025
मेष
व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।
वृष
दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में नहीं पड़े।
मिथुन
धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। विवाद से दूर रहें।
कर्क
कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में नहीं उलझें। मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।
सिंह
विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।
कन्या
आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।
तुला
पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने से काम योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे। विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक
समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी नहीं करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।
धनु
दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत का ख्याल रखें।
मकर
पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार के सहयोग से कार्य आसानी से पूरे होंगे। परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।
कुंभ
कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास नहीं करें। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।
मीन
कम बोले अच्छा बोले। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में महत्व बढ़ेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)