
जमशेदपुर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूर्वी सिंहभूम जिलांतर्गत धालभूमगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का अवलोकन 15 मई को किया। उक्त अवसर पर उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने बालिकाओं से शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्टता प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि वे विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के विचार और सुझाव जानने विद्यालय आए हैं, ताकि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
विद्यालय की छात्राओं ने राज्यपाल को अवगत कराया कि विद्यालय में कराटे, पेंटिंग, परेड जैसी गतिविधियों का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा नाटक का भी मंचन किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK