रांची। झारखंड के विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति की गई है। इसका आदेश राज्यपाल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी 6 मई, 2025 को जारी कर दी है। उपरोक्त नियुक्ति अभ्यर्थी के मूल संगठन से सतर्कता मंजूरी के अधीन है।
राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने श्रीमती कुनुल कंदीर को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका का कुलपति नियुक्त किया है। श्रीमती कंदीर , जो वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। पदभार ग्रहण करने की तिथि और कुलाधिपति की इच्छानुसार तीन वर्षों से अनधिक अवधि के लिए वे इस पद पर रहेंगी।
इसी तरह चंद्र भूषण शर्मा को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग का कुलपति नियुक्त किया है। वे वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली में शिक्षा के प्रोफेसर और शिक्षा स्कूल के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। पदभार ग्रहण करने और तीन वर्षों से अनधिक अवधि के लिए वे कुलाधिपति की इच्छा पर पद धारण करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK