कुरुक्षेत्र में होगा गीतायन साहित्य महोत्सव का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय के बैनर तले आगामी 8 और 9 नवंबर को कुरुक्षेत्र के अखंड गीता पीठ में भव्य गीतायन साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के सैकड़ों साहित्यकार और कलाकार शामिल होंगे। अखंड गीता पीठ के श्रीमद्भागवतगीता मंडपम में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में गीतायन महाकाव्य ग्रन्थ के साथ-साथ कई अन्य पुस्तकों का विमोचन, कवि सम्मेलन, नृत्य-संगीत, पेंटिंग प्रदर्शनी, नाटक, गोष्ठी, सम्मान और तीर्थाटन आदि होगा। कार्यक्रम में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

आयोजन को लेकर साहित्योदय के संरक्षक डॉ बुद्धिनाथ मिश्र और संस्थापक अध्यक्ष पंकज प्रियम ने महामंडलेश्वर स्वामी शाश्वतानंद गिरी से मुलाकात कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर साहित्योदय कार्यकारिणी सदस्य संस्कृति मिश्र भी उपस्थित थी। महामंडलेश्वर ने साहित्योदय द्वारा सत्य सनातन के उत्थान हेतु किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनके आश्रम में गीतायन महाकाव्य ग्रन्थ का लोकार्पण और साहित्य महोत्सव का आयोजन होगा।

साहित्योदय न सिर्फ प्राचीन ग्रंथों को सरल काव्यग्रन्थ के माध्यम से पूरे विश्व के जनमानस में जन जागरण का कार्य कर रहा बल्कि आध्यात्मिक तीर्थ स्थलों को जागृत करने का काम कर रहा है। डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने बताया कि साहित्योदय राष्ट्रचेतना का अलख जगाने का अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। पंकज प्रियम ने इससे पूर्व देवघर में काव्यसागर, अयोध्या में जन रामायण, वृंदावन में कृष्णायन और हरिद्वार में शिवायन का लोकार्पण व भव्य साहित्य महोत्सव का सफल आयोजन कर मील का पत्थर साबित किया है।

पंकज प्रियम ने बताया कि साहित्योदय पिछले करीब एक दशक से भारतीय सभ्यता, साहित्य, कला, संस्कृति और राष्ट्रवाद के क्षेत्र में जन जागरण का कार्य कर रहा है। इसमें देश-विदेश के हजारों कवि, लेखक, कलाकार और समाजसेवी जुड़े हैं। साहित्योदय गुमनाम, नवोदित रचनाकारों के साथ-साथ घरेलू महिलाओं को किचेन से सृजन तक के सफ़र का हमसफ़र बनकर चल रहा है। साहित्योदय साहित्य सृजन, पुस्तक प्रकाशन, कवि सम्मेलन के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है, जहां लोग निःस्वार्थ भाव से जुड़े हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *