गौतम सिंह ने नाबार्ड के सीजीएम का कार्यभार संभाला

झारखंड
Spread the love

रांची! गौतम सिंह ने नाबार्ड के झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। नाबार्ड में लगभग तीन दशकों के अनुभव के साथ गौतम सिंह ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन एवं कृषि नवाचार के क्षेत्र में गहन विशेषज्ञता रखते हैं।

श्री सिंह ने नाबार्ड के मुख्यालय (मुंबई), क्षेत्रीय कार्यालय (लखनऊ) एवं मुंगेर में जिला विकास प्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। मध्य प्रदेश में कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक प्रभावशाली पहलें चलाईं।

श्री सिंह ने बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड में नाबार्ड द्वारा क्रियान्वित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन परियोजनाओं की निगरानी की है। साथ ही, उन्होंने परामर्श परियोजनाओं में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे विकास नीतियों को रणनीतिक दिशा और जमीनी समझ प्राप्त हुई है। उन्होंने बिहार और मध्य प्रदेश में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के नामित निदेशक के रूप में भी कार्य किया है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्राथमिक कृषि साख समितियों के कम्प्यूटरीकरण, सहकारी क्षेत्र की सुदृढ़ता, धनबाद केंद्रीय सहकारी बैंक के लिए सुधार योजना, जलवायु वित्तपोषण, किसान उत्पादक संगठनों का सशक्तिकरण, वैल्यू चेन वित्तपोषण, भौगोलिक संकेतक का संवर्धन एवं राज्य सरकार को अवसंरचना वित्तपोषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK