Gas Cylinder Rate : गैस सिलेंडर की कीमत घटी, जानें झारखंड के दाम

झारखंड
Spread the love

Gas Cylinder Rate : रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने राहत दी है। गैस सिलेंडर की कीमत में कमी कर दी है। इसमें 16.50 रुपये की कमी की गई है। फिलहाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटाई गई है। नई कीमत 1 मई, 2025 से लागू हो गई।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 8 अप्रैल को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अप्रैल, 2025 में सिलेंडर के लिए 1920.00 रुपये चुकाने होते थे। मई, 2025 में इसके लिए 1903.50 रुपये देने होंगे।

घरेलू सिलेंडर में बदलाव नहीं

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये हो गई थी। नई कीमत 6 अप्रैल, 2025 से लागू कर दी गई थी। फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों को 1 मई, 2025 से भी घरेलू सिलेंडर के लिए यही राशि चुकानी होगी।

5 केजी के दाम

कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत मार्च, 2024 में 357 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। इसकी कीमत 9 मार्च, 2024 से 321.50 रुपये हो गई थी। कीमत 8 अप्रैल, 2025 को बढ़ाकर 339.50 रुपये कर दी गई थी। मई, 2025 में भी ग्राहकों को इसके लिए 339.50 रुपये देने होंगे।

10 केजी की कीमत

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की 1 मार्च, 2024 में कीमत 693.00 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। मार्च, 2024 से कीमत 622.50 रुपये कर दी गई थी। कीमत 8 अप्रैल, 2025 को 658.00 कर दी गई थी। मई, 2025 में भी यही कीमत चुकानी होगी।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK