फ्लेक्सी कैप फंड खुदरा निवेशकों के लिए हो सकता है स्मार्ट विकल्प

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

जमशेदपुर। भारतीय इक्विटी बाज़ार फिलहाल सतर्क आशावाद के दौर से गुज़र रहा है। खुदरा निवेशक विकास और विविधीकरण को संतुलित करने वाली रणनीतियों से लाभ उठा सकते हैं। फ्लेक्सी कैप फंड एक मज़बूत विकल्प प्रदान कर सकते हैं, क्योंकि ये इक्विटी म्यूचुअल फंड बिना किसी निश्चित सीमा के बड़ी, मध्यम और छोटी (लार्ज,मिड और स्मॉल-कैप) कंपनियों में निवेश करते हैं। यह लचीलापन फंड प्रबंधकों को बाज़ार की स्थितियों, आर्थिक रुझानों और क्षेत्र के अवसरों के आधार पर आवंटन को समायोजित करने में मदद करता है।

टाटा एसेट मैनेजमेंट में फंड मैनेजर मीता शेट्टी कहती हैं, ‘सावधानीपूर्ण आशावाद और बदलते वैश्विक परिवेश के बीच, निवेशकों के लिए एक जैसी रणनीति हर बार कारगर नहीं हो सकती। फ्लेक्सी-कैप फंड्स, जो विभिन्न बाजार पूंजी करणों के बीच आसानी से अनुकूलन कर सकते हैं, ना केवल लचीलापन और विविधता प्रदान करते हैं, बल्कि अनिश्चितता से निपटने में भी मदद करते हैं।’

फ्लेक्सी कैप फंड धन प्रबंधकों को अनिश्चित समय के दौरान स्थिरता के लिए लार्ज-कैप की ओर जाने और जब उच्च रिटर्न की संभावना जोखिम से अधिक हो तो मिड और स्मॉल-कैप में जाने की सुविधा देते हैं। परिसंपत्तियों को पुनः आवंटित करने का यह अंतर्निहित लचीलापन, पोर्टफोलियो को तब भी मज़बूत बनाए रखने में मदद करता है, जब बाज़ारकेकुछखंड खराब प्रदर्शन कर रहे होते हैं।

सुश्री शेट्टी ने कहा कि विभिन्न बाजार पूंजीकरण वर्गों में मूल्यांकन के स्तर में भिन्नता को देखते हुए, फ्लेक्सी-कैप फंड्स फंड मैनेजर्स को उन अवसरों का लाभ उठाने की अनुमति देते हैं, जहां जोखिम और प्रतिफल का अनुपात अनुकूल होता है। ऐसे अनिश्चित समय में, आवंटन में लचीलापन रखना पोर्टफोलियो के परिणामों में संभावित रूप से मूल्य वर्धन कर सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK